रोहतास जिला के बिक्रमगंज स्थानीय शहर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 जनवरी सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन टीकाकरण केन्द्र का लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दीपप्रज्वलित कर उदघाटन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में 15 से 18 वर्ष के सभी 80 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया।

जिसमें स्कूल के छात्र-छात्रा सहित अन्य लोग शामिल थे। जबकि इस मौके पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी व अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ० ओमप्रकाश ने छात्रों व लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि लोगों को अपने जीवन से कोरोना को नजर अंदाज करना मौत आमंत्रित करना है। इसलिए इससे बचाव हेतु एक मुख्य उपाय कोविड-19 वैक्सीनेशन टीका है।
दूसरी तरफ अपने अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय तहत वर्ग नवम को गोद लिए लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार छात्रों के बीच पहुंच क्लास लेते हुए पाठ्यक्रम के जीव विज्ञान से संबंधित विशेष जानकारी उन्हें दी। जिसे सभी छात्र- छात्रों ने काफी सराहा। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र नारायण सिन्हा अनिल सिंह, धर्मराज सिंह , कृष्णा सिंह, रंजन कुमार सहित शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।