*विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में प्रत्याशियों व मतदाताओं के लिए होगी विशेष व्यवस्था- जिला निर्वाचन अधिकारी*

आशीष श्रीवास्तव R9. भारत (गोंडा)
11.01.2022

▶️👉 *विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में प्रत्याशियों व मतदाताओं के लिए होगी विशेष व्यवस्था- जिला निर्वाचन अधिकारी*

मा0 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में चुनाव प्रक्रिया की अवधि में कोविड-19 के दृष्टिगत किये गये कुछ विशेष निर्देश, व्यवस्था की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि नामांकन के समय सामान्यतः अनुमन्य 03 वाहन के स्थान पर 02 वाहन ही अनुमन्य होंगे और नामांकन दाखिल करने पर सामान्यतः अनुमन्य 05 व्यक्तियों के सापेक्ष मात्र 02 व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी के साथ अनुमन्य व अनुमति प्राप्त वाहनों में से एक साथ अधिकतम 05 वाहन अनुमन्य होंगे।
समस्त प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन किये जाने की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी और प्रत्याशी द्वारा ऑनलाइन नामांकन व प्रपत्र दाखिल कर उसकी मुद्रित प्रति नोटरी द्वारा प्रमाणित कराकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेगा, इसी प्रकार नामांकन शुल्क ऑनलाइन रूप से भी जमा करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 जनवरी 2022 तक चुनावी रैली आदि अनुमन्य नहीं की गयी है। 15 जानकारी के उपरान्त मा0 आयोग द्वारा रैली आदि के सम्बन्ध में अग्रेतर निर्णय लिया जायेगा, पोलिंग बूथों पर स्त्री व पुरूष मतदाताओं के साथ दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी, ताकि उन्हें मतदान में कोई असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!