संगठन पर्व 2024 के तहत राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने किया नामांकन

संगठन पर्व 2024 के तहत राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने किया नामांकन
………………….

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा अध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ का दिया प्रस्ताव
……………………….

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए मदन राठौड़ के समर्थन में 5 प्रस्तावकों ने पेश किया नामांकन
……………………

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, ​जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनें मदन राठौड़ के प्रस्तावक
…………………………

जयपुर, 21 फरवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर्व 2024 के तहत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने नामांकन प्रस्तुत किया। मदन राठौड़ के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ 5 प्रस्तावकों ने नामांकन भरवाया। इन 5 प्रस्तावकों में पहला सीएम भजनलाल शर्मा, दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, तीसरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, चौथा जिला अध्यक्ष जयपुर शहर अमित गोयल और पांचवें प्रस्ताव के तौर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने प्रस्तावक सदस्यों के साथ मिलकर मदन राठौड़ के समर्थन में नामांकन प्रस्तुत किया।
संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी के तौर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव अधिकारी विजय रूपाणी के समक्ष पांच प्रस्तावकों ने मदन राठौड़ के समर्थन में नामांकन प्रस्तुत किया। मदन राठौड़ के नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद—विधायक और पूर्व सांसद—पूर्व विधायक प्रस्तावक बनें।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष चुनाव अधिकारी विजय भाई रूपाणी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम 4.30 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ के 5 नामांकन प्राप्त ​हुए है। मदन राठौड़ के अलावा किसी ने दूसरा नामांकन नहीं भरा है। इनकी जांच के बाद शनिवार सुबह 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

जयपुर ब्यूरो चीफ राजीव सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!