सीएसपी संचालक से लूटकांड मामले में सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी।

BREAKING CHATRA R9.BHARAT CHANDAN

चतरा : सीएसपी संचालक से लूटकांड मामले में सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी। लूटकांड के चार दिनों के भीतर घटना में शामिल सभी लुटेरे गिरफ्तार। सिमरिया, सदर व लावालौंग समेत लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के अलग-अलग ईलाके से हुई गिरफ्तारी। लूट का 96 हजार रुपया नकद, चार हजार का बिल, लूट में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, लूट का दो मोबाईल व लुटेरों का विभिन्न कंपनियों का सात मोबाईल फोन जप्त। एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने की कार्रवाई। थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत सशस्त्र बल के अधिकारी व जवान थे शामिल। विगत 29 दिसंबर को लुटेरों ने दिया था लूट की घटना को अंजाम। एक लाख नकद व दो मोबाईल की हुई थी लूट। सिमरिया थाना क्षेत्र के कुट्टी आरसेल सड़क पर सीएसपी संचालक लोकेश कुमार व संतोष यादव से हुई थी लूट। एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!