बैरिया प्रखंड के मलाही बलुआ पंचायत के पंचायत भवन में ग्राम सभा का बैठक किया गया जिसमे पंचायत मे होने वाले विकास कार्य के बारे मे बताया गया और सभी लोगो के समस्या को भी सुना गया । और मुखिया पुत्र चुन्नू चौबे के द्वारा सभी लोगो से बारी बारी से पुछा गया किसको क्या समस्या है सभी वार्डो से आये लोगो और जन प्रतिनिधि ने अपने अपने समस्या को मुखिया जी से बताये ।
मुखिया जी के द्वारा बताया गया कि मेरे पंचायत मे किसी प्रकार के भ्रष्टचार और घुसखोरी नही चलेगा और जो भी योजना आता है तो सभी ग्रामीण जनता को बैठाकर बताया जाएगा कि यह यह योजना आया है ।उसी अनुसार काम किया जाएगा ।हमलोग बहुत खुश है । अब हम लोगो के पंचायत में चौमुखी विकास होगा।इस मौके पर आवास सहायक कार्यपालक सहायक पंचायत सचीव सरपंच उप सरपंच पंचायत समिति सभी वार्ड के वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण जनता मौजुद रहे
बेतिया से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट