कर्नाटक चुनाव जनता की जीत – पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी
ब्यौरो चीफ बोकारो संवाददाता।
मोहम्मद इस्तियाक अहमद r9 भारत न्यूज़ चैनल।
बोकारो पेटरवार ( झारखंड ) आज 13 मई 2023 दिन शनिवार को कर्नाटक के चुनाव मैं परिणाम आने के बाद पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी जी ने कहा की यह जाति संप्रदाय से उठकर कर्नाटक की जनता ने मतदान किया है भाजपा के झूठे बहकावे में नहीं आई कर्नाटक की जनता और जनता ने धन – बल को नकारा भाजपा की हुई करारी हार कर्नाटक की जनता ने भाजपा सहित देश के प्रधानमंत्री को नकारा और इतना ही नही श्री अंसारी ने यह भी कहा की भाजपा के हर हथकंडे को हमलोगों ने तार-तार कर दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जिस तरह से जाति धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने की साजिस रची वह सारा कुछ धरा रह गया , क्योंकि जनता अब उनके चलावे में नहीं आने वाली है। खबर सुनते ही जीत की खुशी पर श्री अंसारी ने फोन से कई जगहों पर बातचीत करने लगे।