रतनपुर में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे
सरकार भानु प्रताप तिवारी
रतनपुर/महराजगंज नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर खास में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे आचार्य वीरेंद्र जी ने कहा कि इस दुनिया में अगर कोई धर्म है तो वह मानव सेवा हैं, मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। केवल वही मनुष्य सबकी उपेक्षा उत्तम रुप से करता है, जो पूर्णतया नि:स्वार्थ है। उन्होंने कहा कि मानव धर्म के आगे सभी धर्म बेकार है,क्योंकि केवल मानवता ही ऐसा है यह किसी से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करता चाहे वह जातपात हो या अमीर गरीब का हो या धर्म अधर्म का हो,इसलिए इंसानों के लिए मानव सेवा काफी महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि आज के इस दुनिया में महान बनने की चाह तो हर एक में है पर पहले इंसान बनना अक्सर लोग भूल जाते हैं। आचार्य वीरेंद्र द्वारा मानव सेवा का उद्बोधन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे,और तालियों की गड़गड़ाहट से आचार्य का अभिवादन किया
इस दौरान यज्ञाचार्य कमलाकांत पाठक, संगीतकार रमाशंकर ,नाल वादक राम नारायन, मंगरू प्रसाद, । यादव, जय हिन्द पटेल,राधेश्याम प्रजाति, रामफल प्रसाद एवं यज्ञ आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह,राम केश सहानी, प्रेम नारायन, चन्द्र भान यादव,जगदीश यादव,चंद्र केश यादव,राम प्रसाद यादव, दयाराम आदि मौजूद रहे।