प्रशासन से अलाव की व्यवस्था करने की मांग।

इन दिनों भीषण शीतलहर से मझौलिया प्रखंड कांप रहा है। 2 दिनों से भगवान सूर्य का दर्शन नहीं होने के कारण पारा काफी नीचे गिर गया है। वातावरण में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले दिनों की बारिश ने और कहर ढाया है जिससे हाड़ कपाती ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आमजन सहित माल मवेशियों को भी काफी परेशानी हो रही है। इस भयंकर ठंड में भी प्रशासन द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा माले नेता जवाहिर प्रसाद रिखी साह आदि ने प्रशासन से अभिलंब चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
इस संदर्भ में अंचलाधिकारी सूरज कांत का कहना है कि जिला से निर्देश आते ही अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!