ऑडियो वायरल के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की दोहरी नीति नहीं चलेगी: अरमान अली

छात्रहितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर बीएनएमयू कुलसचिव से मिलकर विश्वविद्यालय छात्र नेता अरमान अली के नेतृत्व में गहन वार्ता हुई एवं छः सूत्री मांग पत्र सौंपा गया..
छात्र नेता अरमान अली ने कहा-

एच एस कॉलेज उदाकिशुनगंज, मधेपुरा के प्रभारी प्रधानाचार्य पर लगे आरोप स्नातक पार्ट-। में फीस से अधिक रुपए लेने का ऑडियो वायरल पर अभिलंब कारवाई किया जाए, टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा के खेल मैदान में बीचो-बीच बन रहे सड़क निर्माण पर अविलंब रोक लगाया जाए, स्नातकोत्तर (सत्र- 2019- 21) का द्वितीय सेमेस्टर में नामांकन तिथि एवं परीक्षा फॉर्म भरने तिथि अभिलंब घोषित किया जाए। स्नातकोत्तर (सत्र- 2018- 20) द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी करते हुए एवं तृतीय सेमेस्टर में नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अभिलंब घोषित किया जाए। पैट- 2020 की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं का मौखिकी परीक्षा (Interview) की तिथि घोषित किया जाए। स्नातक (सत्र- 2020- 21) प्रथम खण्ड का पंजीयन कराते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अभिलंब घोषित किया जाय।
साथ ही छात्र नेता अरमान अली ने कहा डा.मिहिर कुमार ठाकुर सर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल होगा..!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!