जेसीबी लगाकर बेखौफ खोदी जा रही है नहर पटरी के किनारे की मिट्टी

जेसीबी लगाकर बेखौफ खोदी जा रही है नहर पटरी के किनारे की मिट्टी

 

 

विभाग के अधिकारी दे रहे हैं गोलमाल जबाब गांव वाले मिट्टी खुदाई का कर रहे हैं विरोध

 

 

मिहींपुरवा(बहराइच): मिहीपुरवा तहसील क्षेत्र से शुरु हुई राष्ट्रीय सरयू नहर परियोजना को पूर्ण कर देश को समर्पित कर दिया गया | परन्तु विभागीय अधिकारियों द्वारा अभी भी मरम्मत के नाम पर परिसम्पतियां नष्ट कर अवैध कमाई की जा रही है | गिरजा पुरी बैराज से सरयू बैराज को जोड़ने वाले मेन सरयू नहर के किनारे विचपरी पुल से जरही पुल के बीच में भारी मात्रा लगी मिट्टी को सिचाई विभाग द्वारा खोदवायी जा रही थी | जिसका विचपरी व जरही गांव के ग्रामीणों ने विरोध करते हुये सिचाई विभाग के अधिकारियों पर खनन माफियों से मिलकर मिट्टी बेचने का आरोप लगाया | जरही निवासी करन वर्मा का आरोप है कि बाढ़ की विभीषिका दौरान नहर कटने का खतरा बढ़ जाएगा | यदि नाहर कटी तो ग्राम जरही सहित कई गांव को काफी नुकसान होगा | इस सम्बंध में सरयू नहर के अधिशासी अभियन्ता अनिल कुमार गुप्ता से बात की गयी तो उन्होने गोल माल जबाब देते हुये बताया कि जेसीबी से खोदकर ट्राली लगाकर मिट्टी सिचाई विभाग के कार्य के लिये ले जायी जा रही है।

बहराइच से अजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!