गस्त के दौरान पुलिस की वाहन 112 नीलगाय से टकराई

गस्त के दौरान पुलिस की वाहन 112 नीलगाय से टकराई

जौनपुर। सिकरारा-बरईपार मार्ग के देवीगंज बाजार में बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे डायल-112 पुलिस वाहन से नील गाय से टकरा गया। इस हादसे में सवार पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। शेरवां गांव में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जाम गांव में विवाद हुआ है। सूचना पर हेड कांस्टेबल मोहम्मद जहांगीर, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव व चालक राजेश उपाध्याय मौके पर जा रहे थे। देवीगंज बाजार में अचानक सड़क पर घड़रोज के आने से वाहन टकरा गया। दुर्घटना में पुलिस वाहन का सीसा टूट गया। इसके साथ ही वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सहायता से वाहन थाने ले जाया गया।

जौनपुर बक्शा से तहसील रिपोर्टर विशाल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!