अलवर गैंगरेप मामले में मंडल स्तर पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन:——
भाजपा मंडल सैपऊ व बसई नवाब द्वारा 12 जनवरी को अलवर में मूक बधिर बालिका के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर राज्यपाल महोदय के नाम उपखंड अधिकारी सैपऊ को ज्ञापन दिया गया मंडल प्रभारी बनवारी लाल गुर्जर ने कहा 12 जनवरी को अलवर की एक मूक-बधिर बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने संपूर्ण मानवता को झकझोर कर रख दिया है और प्रत्येक राजस्थानी को शर्मसार कर दिया है मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेल ने कहा कि उपरोक्त घटना के संदर्भ में अलवर पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकार वार्ता में दिया गया वक्तव्य सरकार की मानसिकता की गंभीरता से पुष्टि करता है आगे अपने वक्तव्य में मंडल महामंत्री के जी तिवारी ने कहा कि अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम का यह कहना कि मेडिकल जांच में रेप होना साबित नहीं है यह मात्र जांच को प्रभावित करना ही कहा जा सकता है एवं दरिंदगी को छुपाने के समान है आगे तिवारी ने कहा भारतीय दंड संहिता की धारा 375 में बलात्कार की जो परिभाषा दी गई है उसमें किसी भी महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण जो सामान बलात्कार के अतिरिक्त भी है बलात्कार की श्रेणी में आता है यहां तक कि शरीर को छूना बलात्कार की परिभाषा में आता है पुलिस अधीक्षक के बयान पर राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार का स्पष्टीकरण न देना राज्य सरकार द्वारा उक्त वक्तव्य की सहमति मानी जा सकती है राज्यपाल महोदय से निवेदन है कि इस घटना की गंभीरता को समझते हुए उक्त घटना के दोषियों को अतिशीघ्र कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया जाए मंडल महामंत्री बलवीर सिंह परमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जिसने दुष्कर्म की घटना हुई थी उसी दिन लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी जी अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त थी उन्हें और कांग्रेस सरकार के मुखिया को पीड़िता की चीखें सुनाई नहीं दे रही थी अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हम कांग्रेसी सरकार की ईट से ईट बजा देंगे विरोध प्रदर्शन में बनवारी लाल गुर्जर मंडल प्रभारी रामविलास बघेल मंडल अध्यक्ष केजी तिवारी मंडल महामंत्री विजेंद्र लोधा मंडल अध्यक्ष बसई नवाब अनिल मंगल बलवीर सिंह परमार महामंत्री हाकिम लोधा बृजेश बघेल जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो राजेश गर्ग जितेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष,हेत सिंह नरेंद्र लोधा भारत त्यागी बनवारी कुशवाह विनोद कुशवाह भूपेंद्र परमार अशोक कबीर भूरा खान मुन्ना लाल शर्मा रजनीश तिवारी आदि भाजपा पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर
रोहित पाराशर