सड़क हादसे में मामला हुआ दर्ज, 3 के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

सड़क हादसे में मामला हुआ दर्ज, 3 के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

सोमवार को बोलोरो व बाइक की भिड़ंत में गई थी 3 की जान एक साथ श्मशानघाट में तीन शवों का हुआ अंतिम संस्कार

 

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना इलाके के सिद्यापुरा गांव के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई और परिवार सहित आसपास कोहराम मच गया जिसको लेकर परिजनों के द्वारा राजाखेड़ा थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करवाकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए ।
थाने में दर्ज मामले में मृतक के परिजन दयाशंकर ने बताया कि मेरी मां शकुंतला पत्नी छबिराम व चचेरा भाई सचिन कुमार पुत्र भान सिंह, चाची भूरी पत्नी भान सिंह निवासी बाबरपुर एक शादी समारोह में मानोना आगरा शामिल होने के लिए जा रहे थे जो कि सिद्यापुरा मोड पर एक वाहन के इंतजार में खड़े हुए थे जब कोई वाहन नहीं मिला तो बाइक को मोड़ पर बुलवा लिया और बाइक को एक साइड में खड़ा कर दिया वहीं बाइक के पास शकुंतला, सचिन एवं भूरी खड़े हो गए तभी पिनाहट की तरफ से एक बोलोरो चालक तेज गति के साथ लापरवाही से चलाकर ला रहा था और वहां खड़े तीनों को बाइक सहित भयंकर टक्कर मार दी जिससे तीनों को गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बोलोरो चालक बोलोरो छोड़कर मौके से भागकर निकल गया घटनास्थल पर मौजूद लाखन सिंह, विपत्ति राम ने चालक की लापरवाही को देखा साथ ही चाची शकुंतला व भूरी देवी शादी में जाने के लिए सोने चांदी के जेवरात पहनकर जा रही थी और उनके पास बैग था उसमें कुछ जेवरात थे जिस बैग को मौके से गिर्राज पुत्र हरिराम, रामनिवास पुत्र सिरनाम सिंह निवासी बाबरपुर, राहुल पुत्र भूपेंद्र निवासी गढ़ी आछेलाल, महेंद्र पुत्र देवेंद्र निवासी नाहिला लेकर भाग गए वहां मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों मृतकों को संभाला उसका फायदा उठाकर ये लोग भाग निकले। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!