उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी से डिमोशन कर उच्च प्राथमिक बनाया-

उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी से डिमोशन कर उच्च प्राथमिक बनाया——

ग्रामीणो ने दी आंदोलन की चेतावनी——

dh

राजाखेड़ा।शहरी क्षेत्र के एक मात्र उच्च प्राथमिक विद्यालय को दो वर्ष पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी विद्यालय बनाने ओर अब पुनः उसे डिमोशन कर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाये जाने पर ग्रमीणो मे गुस्सा भड़क गया है और सोमवार को उन्होंने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखण्डाधिकारी शुशीला मीणा को सौंपकर आदेशो को प्रत्याहरित करने की मांग की ओर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शहरी क्षेत्र ओर हालात ग्राम पंचायत से भी बदतर——जादौन ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के पहले पांच वार्ड ग्राम अम्बरपुर एवं इससे जुड़े आधा दर्जन गांवों के है। जिनमे 7 से 8 हजार की आबादी निवास करती है। जिसमे सभी 7 बिरादरी के लोग हैं और अधिकांश गरीब मजदूर व किसान है। पूर्व विधायक मनोरमा सिंह भी इसी वार्ड में निवास करती हैं।यहाँ लगभग 50 वर्ष पूर्व स्थापित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के हालात आधा दशक से बेहद खराब थे और यह एक अध्यापक के भरोसे संचालित हो रहा था। शैक्षणिक सुविधाओ के अभाव के चलते इसका नामांकन भी लगातार बेहद कम होता गया और किसान और मेहनतकश लोगो के इस केचमेंट एरिया के लोगो को मजबूरन अपने बच्चों को राजाखेड़ा के निजी विद्यालायो में भेजना पडा। दो वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने विद्यालय का दर्जा बढ़ाकर इसे महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय बना दिया ओर उच्च माध्यमिक का दर्जा दे दिया। जिससे ग्रामीणों को हालात सुधरने का भरोसा हुआ कि अब ये पिछड़ा क्षेत्र भी शैक्षणिक स्तर पर विकसित हो सकेगा। टूट गया सपना—–लेकिन खुशी की यह लहर ज्यादा न चल सकी और विद्यालय का दर्जा बड़ा पर सुविधाएं न बढ़ सकी और राजनैतिक कारणो के चलते एंव स्टाफ एंव संसाधनो की कमी के कारण पुनः उक्त विध्यालय को उच्च प्राथमिक विध्यालय में डिमोशन कर दिया । उसके बाबजूद भी विध्यालय में छात्रो / छात्राओ के लिये खेल कूद मैदान, शौचालय, व पुख्ता भवन एंव शिक्षको की कमी जैसी सुविधाओं को पूरा नही किया गया । नागरिको का आरोप है कि गरीब व्यक्ति भी समय की स्थिति को देखते हुये डर के साये में अपने बच्चों,बहन बेटियो को गुनवतत्तापूर्ण शिक्षा घर के नजदीक दिलवाना चाहता है । जबकि राजाखेड़ा की दूरी यहां से कई किलोमीटर है और सुनसान राह के चलते डर बना रहता है। जिससे वे उन्हें न बाहर भेज पा रहे और न स्तानीय स्तर पर ही वे पड़ पा रहे।ऐसे में उनका शैक्षणिक भविष्य अंधेरे में आ गया है।
करेंगे आंदोलन—— ग्रामवासियो ने मांग की कि गाँव के विध्यालय को पुनः महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक बनाया जाए एंव योग्य शिक्षको की तैनाती की जाए। विध्यालय के शैक्षणिक भवन, शौचालय, एंव खेल मैदान की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए। ताकि अम्बरपुर व आसपास के गाँवो के लोग अपने बालक बालिकाओं को गुनवतत्तापूर्ण शिक्षा दिला सके जो आज के समय की पहली आवश्यकता है।अगर ग्रामवासीयो की विध्यालय के समस्या का समाधान अतिशीघ्र नही किया गया तो आकोशित ग्रामवासियो को स्कूल में तालाबन्दी कर उप खण्ड अधिकारी कार्यालय पर आन्दोलन करने के लिये मजमूर होना पड़ेगा। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर
[9:18 pm, 13/4/2026] +91 99825 24272: Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!