शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी आवश्यक :दयाकांत सक्सेना

आज दिनांक 16 अप्रैल,2026 भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक दयाकांत सक्सेना ने कहा की अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा पूरे भारतवर्ष और पड़ोसी देशों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, चरित्र, राष्ट्रीय एकता और भारत की अखंडता भारत के ऋषि मुनि, भारत का प्राचीन ज्ञान, स्वतंत्रता सेनानी आदि की जानकारी के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 25 सितंबर, 2026 को एक साथ आयोजित की जाएगी, अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के द्वारा स्थापित इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को चरित्रवान बनाना और राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है इसके अलावा पर्यावरण सुरक्षा, जीव जंतुओं की सुरक्षा, नारी का सम्मान, चरित्र निर्माण, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है l इस परीक्षा में जिला स्तर से मेरिट में आने पर, राज्य स्तर पर तथा राज्य स्तर से मेरिट में आने पर राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलता है, दयाकांत सक्सेना ने केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में परीक्षा में बैठे छात्रों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मन्मथ कुमार शर्मा ने छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को प्रेरित किया, इस अवसर पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा में योगदान करने पर तथा विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कर्ष रहने पर प्राचार्य मन्मथ कुमार शर्मा, व्याख्याता दीपक कुशवाह, जितेंद्र सिंह, महिपाल सिंह आदि को सम्मानित किया गया तथा छात्रा आयुषी पाराशर सहित 36 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर कृष्ण कुमार परमार, राजीव सक्सेना आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर