‘पुलिस स्थापना दिवस हमें गर्व की अनुभूति प्रदान करता है’: विकास सांगवान आईपीएस
पुलिस लाइन धौलपुर में 77 वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने ली परेड की सलामी

उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों सम्मानित, पुलिस शहीदों के परिजनों का किया सम्मान, RAC लाइन में किया वृक्षारोपण, शाम को पुलिस लाइन में होगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
आज 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय आयोजन रिजर्व पुलिस लाईन धौलपुर में किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान को परेड कमाण्डर सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस थानाधिकारी थाना दिहोली द्वारा सलामी दी गई व सरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। साथ ही सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियो का सम्मान भी किया गया| इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस द्वारा परेड की सलामी ली गई व पुलिस विभाग में बेदाग सेवा व कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करने पर पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्हों से सम्मानित किया गया, इस दौरान पुलिसकर्मियों ललित कुमार, विरेन्द्र सिंह, अजहरुद्दीन, शिवकुमार, ऊषा राठौड़, शीशराम, हरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अरविन्द सिंह को उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया है। इस दौरान विकास सांगवान द्वारा पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी और अपने संबोधन में पुलिस के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि वर्दी अधिकार नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है, कर्तव्य नागरिकों के जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा करने का और जरूरत पडें तो पसीने के साथ-साथ खून देने के लिए तैयार रहना चाहिए, पुलिसकर्मियों को उनके काम के लिए धन्यवाद दिया गया व आगे आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के शहीदो की वीरांगनाओं का भी किया सम्मान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा RAC लाइन में वृक्षारोपण किया इस दौरान डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला सहित आर ए सी का अन्य स्टाफ मौजूद रहें। आज शाम को पुलिस लाईन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य भाग लेगें। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संध्या पर पुलिसकर्मियों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाडी कमल कुमार जांगिड, डिप्टी कमांडेंट आर ए सी सुरेश सांखला सहित समस्त वृत्ताधिकारीगण और थानाधिकारी गण, सीएलजी सदस्य एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर