डीसी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न योजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

डीसी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न योजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा

 

उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का बिंदुवार अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं जेएसएलपीएस द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया।वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत लंबित राजस्व मामलों, भू-अर्जन, सरकारी भूमि हस्तांतरण एवं राइस मिल हेतु भूमि उपलब्धता पर चर्चा की गयी।खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत एनएफएसए के तहत राशन वितरण, धान अधिप्राप्ति की भुगतान, ई-केवाईसी एवं ग्रीन कार्ड वितरण की स्थिति की जांच की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण से जुड़े विषयों पर भी संक्षेप में विचार-विमर्श किया गया।श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित मजदूरों के निबंधन की स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत छात्रवृत्ति, वनाधिकार पट्टा एवं सीएमईजीपी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीडब्ल्यूसी एवं जेजे बोर्ड की कार्यप्रणाली, पोषाहार वितरण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, फेस ऑथेंटिकेशन एवं पोषण ट्रैकर की स्थिति का निरीक्षण किया गया।
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत खाद की उपलब्धता, पशुधन योजनाएं, कृषि ऋण माफी, पीएम-किसान योजना तथा कोल्ड स्टोरेज निर्माण की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। वहीं पंचायती राज विभाग के तहत 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन, जल संचयन जनभागीदारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), चापाकल मरम्मती एवं एसवीएस/एमवीएस योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया गया।इसके अलावा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रोजेक्ट रेल की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, छत्तरपुर एवं हुसैनाबाद एसडीओ, डीआरडीए निदेशक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा सभी बीडीओ-सीओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!