उपायुक्त ने जेपीएससी की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

उपायुक्त ने जेपीएससी की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर की बैठक

19 अप्रैल को जिले के 8 केंद्रों पर दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा(सीधी भर्ती)प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन को लेकर बैठक की गयी।समाहरणालय के सभागार आयोजित इस बैठक में उपायुक्त,अपर समाहर्ता,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सेंटर सुपरिटेंडेंट,स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।बैठक में उपायुक्त ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसके माध्यम से भविष्य के अधिकारी का चुनाव किया जाता है।ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि परीक्षा कदाचार मुक्त हो ताकि हमारे राज्य को योग्य एवं कर्मठ ऑफिसर्स मिल सके परीक्षा के बेहतर संचालन एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए आप सबों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी संबंधितों से झारखंड लोक सेवा आयोग के सभी नियमों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करवाने की बात कही।उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षक सह स्टेटिक दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वे परीक्षा तिथि को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराने के लिए सभी तरह के कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि सेंटर सुपरिटेंडेंट यह सुनिश्चित करें कि उनकी ओर से कोई चूक ना हो।

पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें:अपर समाहर्ता

बैठक में मौजूद अपर समाहर्ता ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी या ध्यान रखें कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ ना ले जा सके।

जिले में बनाए गए 08 परीक्षा केन्द्र

19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिले में 08 केन्द्र बनाए गये है जिसमें कुल 3 हज़ार 768 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली में 10 से 12 वहीं दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े विभिन्न दंडाधिकारी,नोडल पदाधिकारी,स्टेटिक दंडाधिकारी को उनके कार्यों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया।मौके पर सदर एसडीएम,विभिन्न एसडीपीओ,जिला खनन पदाधिकारी,कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!