राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी की कार्यशैली की हों रही प्रशंशा, अचानक ही करती हैं औचक निरीक्षण, हर काम का रखती है ध्यान,राजाखेड़ा एसडीएम का राजकीय विद्यालय अतरौली में औचक निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

धौलपुर जिले के राजाखे ड़ा उपखंड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अतरौली का गुरुवार को एसडीएम सुशील मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, अध्यापकों के उपस्थिति रजिस्टर, रसोई कक्ष तथा मिड डे मील व्यवस्था का जायजा लिया।
एसडीएम ने स्वयं मिड डे मील भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की तथा विद्यार्थियों से भी भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मिड डे मील की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है। साथ ही विद्यालय स्टाफ को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मनीष कुमार मीणा, सुनील शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर