संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत~ विधायक फूल सिंह राठिया,

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत~ विधायक फूल सिंह राठिया,
बासीन में हुआ कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज

 

 

कोरबा/बासीन:- ग्राम बासीन में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अंतर्गत मदनपुर/चिर्रा श्याग मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने और जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की।

बैठक में पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी को नई ऊर्जा मिल रही है और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के प्रभारी प्रवीण ओगरे, मदनपुर मंडल अध्यक्ष बालेश्वर राठिया, विधायक प्रतिनिधि मो. अजीज खान, मानसिंह राठिया, आवेश कुरेशी, कन्हैया चौहान, पंचराम राठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा जनपद सदस्य महेंद्र सिंह राठिया, गम्भीर सिंह राठिया, गणेश राम राठिया, जीवन लाल, सुनील राठिया, नत्थु तिर्की, रश्मि कांत, अमीलाल कुजुर, अशोक राठिया, अब्दुला खान, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार, चित्रलेखा श्रीवास, अशोक श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आगामी समय में कांग्रेस संगठन और अधिक सक्रिय रूप में नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!