अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति,

dholpur
राजाखेड़ा के तत्वाधान में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा द्वारा शुक्रवार को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजाखेड़ा से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, राजाखेड़ा तक विशेष रैली आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक रामनरेश जादौन के द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ प्रधानाध्यापक रामनरेश जादौन द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अरफाज खान के द्वारा बच्चों को बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और इससे उनके स्वास्थ्य, शिक्षा तथा भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी से इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। रैली के दौरान बच्चों ने ’’बाल विवाह बंद करो’’, ’’खेलने की उम्र है, बाल विवाह जुर्म है’’ के नारे लगाए। इस अवसर पर ताल्लुका सचिव अंकित मगल, अरफाज खान जिला समन्वयक जिला परिषद धौलपुर, रजनीकांत शर्मा अध्यापक, संतोष आदि मौजूद रहें। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर