सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778
सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

कोरबा/करतला से बड़ी खबर है, जहां भीषण गर्मी को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं।

 

 

बढ़ते तापमान और लू के खतरे को ध्यान में रखते हुए अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बच्चों के लिए छायादार स्थान और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।

विभाग ने यह भी कहा है कि बच्चों को हल्का और पौष्टिक आहार दिया जाए, वहीं अभिभावकों को भी गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिकारियों ने साफ किया है कि सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!