Patan : पाटन में कांग्रेस का ‘छाता मार्च’: भीषण गर्मी के बीच अनोखा चुनावी अभियान

Patan : पाटन में कांग्रेस का ‘छाता मार्च’: भीषण गर्मी के बीच अनोखा चुनावी अभियान

पाटन में इस वक्त स्थानीय निकाय चुनाव का रोमांच चरम पर है। लेकिन इस चुनावी जंग में उम्मीदवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है—आसमान से बरसती आग और यह भीषण गर्मी। पाटन के वार्ड नंबर 7 में आज कांग्रेस का एक बेहद अनोखा चुनाव प्रचार देखने को मिल रहा है।

आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कांग्रेस के उम्मीदवार और कार्यकर्ता हाथों में छतरियां लेकर डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं।

 

उत्तर गुजरात में सूरज की तपिश झुलसा देने वाली है, और इसी कातिल गर्मी से बचने के लिए कांग्रेस ने अब छतरी का सहारा लिया है।

इस प्रचार में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है महिलाओं की संख्या। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सिर पर छतरी ताने गली-गली घूम रही हैं और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं।

उम्मीदवारों का साफ कहना है कि मौसम चाहे कितना भी सख्त क्यों न हो, जनता तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता है, और इसीलिए यह ‘छतरी मार्च’ निकाला गया है।
अब देखना यह होगा कि कांग्रेस का यह अनोखा अंदाज मतदाताओं को अपनी ओर कितना आकर्षित कर पाता है।

✍️Dinesh B Jakhesara,R9 BHARAT TV, PATAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!