आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट के प्रेम चंद साव सर ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित*

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट के प्रेम चंद साव सर ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित

 

okaro

bबोकारो :शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और दूरदर्शी योगदान के लिए धनबाद स्थित ‘आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट’ के आदरणीय शिक्षक प्रेम चंद साव सर को प्रतिष्ठित ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से नवाजा गया है। यह गौरवशाली सम्मान उन्हें 23 अप्रैल 2026 को धनबाद के होटल ग्रैंड मिराज (रेडिसन) में आयोजित विशाल ‘शिक्षा महोत्सव एजुकेशन फेयर’ के दौरान प्रदान किया गया।देश के नामी विश्वविद्यालयों के सहयोग से हुआ यह आयोजन जिसमें ज़िन्दगी में राहें और भी हैं” के प्रेरणादायक ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस ‘शिक्षा महोत्सव’ में देश भर के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ने हिस्सा लिया। यह भव्य कार्यक्रम विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ जैसे कि
अपोलो यूनिवर्सिटी,पारुल यूनिवर्सिटी,एसआरएम यूनिवर्सिटी,एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी,सीजीसी यूनिवर्सिटी पंजाब,ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
क्वांटम यूनिवर्सिटी,रुडकी,देव भूमि यूनिवर्सिटी, उत्तराखण्ड,यूनाइटेड यूनिवर्सिटी,एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी,नई दिल्ली,ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी,एल्पाइन ग्रुप,देहरादून,ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी,बेंगलुरु,
ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी,
दूरदर्शी शिक्षण के लिए मिला सम्मान प्रेम चंद साव सर को यह पुरस्कार शिक्षा के प्रति उनके जुनून, दृढ़ता और छात्रों के भविष्य को संवारने में उनके अटूट समर्पण के लिए दिया गया है।शिक्षा महोत्सव के संस्थापक व सीईओ रवींद्र साहू और सह-संस्थापिका सोनिया राठौर की ओर से दिए गए इस प्रशस्ति पत्र में शिक्षकों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा गया है, “आप केवल जानकारी नहीं दे रहे हैं,आप विचारक,नवप्रवर्तक और लीडर बना रहे हैं।आपका प्रभाव क्लासरूम से कहीं आगे तक जाता है।मंच पर अतिथियों के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न ग्रहण करते समय प्रेम चंद साव सर के चेहरे पर शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और गर्व स्पष्ट झलक रहा था।इस बड़ी उपलब्धि से न केवल आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट बल्कि पूरे धनबाद शहर का नाम शिक्षा जगत में रोशन हुआ है। उनके इस सम्मान पर संस्थान के छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय शिक्षाविदों ने उन्हें हार्दिक बधाइयां प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!