रिपोर्ट अनिल कुमार बोकारो
बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
डीपीएस स्कूल के कैंटीन में काफी अनियमितता है और बच्चों के स्वस्थ के साथ खिलवाड़
खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, नामकुम को एक शिकायत मिली थी कि बोकारो के सबसे नामी गिरामी स्कूल कहे जानेवाले सेक्टर 4 स्थित डीपीएस स्कूल के कैंटीन में काफी अनियमितता है और बच्चों के स्वस्थ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसके बाद मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा स्कूल के केंटीन की जब जांच की गई तो उसमें काफी गड़बड़ी पाया गया। बोकारो सिविल सर्जन की माने तो आचार सहित कई खाने की चीज एक्सपायरी मिली साथ ही भारी मात्रा में डालडा भरा हुआ था जिसका सैंपल जांच के लिए लिया गया साथ हीं हल्दी पाउडर,मिर्चा पाउडर,बनस्पति तेल,एवं दही का नमुना संग्रह कर जांच हेतु जब्त किया गया। सिविल सर्जन की माने तो कैंटीन में काफी गंदगी पाई गई और केंटीन बिना लाइसेंस के चल रहा था। भारी अनियमितता के चलते कैंटीन को सील कर दिया गया
बोकारो सिविल सर्जन की माने तो शिकायत के बाद जब फूड सेफ्टी अधिकारी स्कूल में जांच करने के लिए पहुंचे तो उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया और जांच में बाधा पहुंचाया गया जिसके चलते मैजिस्ट्रेट और पुलिस को भोजन पड़ा जहां शिकायत के बाद कार्यापालक दण्डाधिकारी, चास जया कुमारी की उपस्थिति में गुलाब लकड़ा,खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी,बोकारो, पुलिस पदाधिकारी एवं बल के द्वारा स्कूल के केंटीन का जांच किया।
सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, नामकुम द्वारा ईमेल से प्राप्त शिकायत के आलोक में डीपीएस स्कूल सेक्टर 4 के केंटीन का निरीक्षण किया गया साथ हीं हल्दी पाउडर,मिर्चा पाउडर, बनस्पति तेल,एवं दही का नमुना संग्रह कर जांच हेतु पर नियमानुसार कार्यवाई के लिये भेजा गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा ने बताया गया कि निरीक्षण के दौरान व्यवसाय स्थल से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम/विनियम 2011 के प्रावधानों/सचेडूले IV का उल्लघन के साथ साथ कई कमियां पाई गई।
जहां FSSAI लाइसेंस रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गय।
वहीं विद्यालय प्रशासन के द्वारा निर्गत किसी प्रकार प्राधिकृत पत्र(Authority Letter) नहीं पाया गया।खाद्य करोवारकत्ताओं का Pest Control, Medical Fitness नहीं पाया गया, परिसर में गंदगी का अम्बार पाया गया साथ ही कैंटिन में कार्यरत कर्मीयों हेड मास्क,हेड ग्लव्स Etc. नहीं पाया गया।लिलोन्स क्लासिक मिक्स्ड पिकले आचार एवं Testy पिक्सेल (Vegeterion Mayonnaise) Expired Product पाया गया।
बाइट — डॉ० अभय भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन बोकारो।