जयपुर 25 अप्रैल 2026
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के प्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट
जयपुर…कल राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की भारत कोऑर्डिनेटर गरिमा जैन एवं असिस्टेंट डायरेक्टर अरिहंत उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर संगठन की वैश्विक गतिविधियों, प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के प्रयासों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की..भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचारों का आदान-प्रदान हुआ तथा भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा की गई…!!
जयपुर से हेमंत दुबे