बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
अर्पिता महिला मंडल के निर्देशन मे करगली गेट मे प्याऊ का उद्घाटन।
बोकारो जिला के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत करगली गेट स्थित रिजनल अस्पताल के समीप में सीसीएल अर्पिता महिला मंडल रांची के निर्देशन में शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। शनिवार को इसका उद्धाटन सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली अर्पिता महिला समिति बीएंडके की अध्यक्षा सह सीसी एल बीएंडके जीएम संजय कुमार झा की पत्नी प्रीती झा ने फीता काटकर किया। एसओ माइनिंग के एस गैवाल और प्रीती झा ने करगली गेट की प्याऊ का उद्घाटन स्कूली बच्चो और राहगीरों को पानी पिलाकर किया। प्रीती झा ने कहा कि जल जीवन का अमूल्य उपहार है। स्वच्छ जल पीने से शरीर की कई समस्याएं स्वत: ठीक हो जाती हैं। गर्मी के मौसम में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। कहा कि प्यास के कारण न जाने कितने इंसान, जीव, जंतु व पक्षियों की जान तक चली जाती है। प्रचंड गर्मी के कारण बीमार पड़ जाते हैं। कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। अध्यक्षा प्रीती झा के साथ समिति की सरिता गैवाल, रेमी सिंहा, अर्चना साह, लीला माझी, हेमा सिंह, रेणु कुमारी आदि शामिल थी। मौके पर एसओ सिविल मनोज कुमार शाह, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह सहित परवेजअख्तर, सुशांत राईका आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।