भदीरा में राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में श्री राम महायज्ञ का आयोजन,धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

भरतपुर 25 अप्रैल 2026

भदीरा में राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में श्री राम महायज्ञ का आयोजन,धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

भरतपुर..जिले की नदबई तहसील के गांव भदीरा में श्री राम महायज्ञ का भव्य आयोजन यज्ञ कर्ता राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है… इस भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का शुभारंभ राजेंद्र दास महाराज द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ ही 551 कलश यात्रा निकाल कर किया गया। महायज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा विभिन्न झांकियां के साथ कलश यात्रा निकाली… झांकी एवं कलश यात्रा गांव के विभिन्न चौराहा से निकलते हुए श्री राम कथा स्थल पर पहुंची.. जिसका गांव के विभिन्न चौराहा पर भक्तजनों द्वारा पुष्पवर्षा एवं यथासंभव सत्कार करते हुए यात्रा का स्वागत किया गया..! इस दौरान क्षेत्र में जय श्री राम राधे राधे के उद्घोषों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो गया.. तदोपरांत कथावाचक पुष्प मुरारी बापू द्वारा कथा कहते हुए कहा गया कि भगवान की भक्ति के बिना एवं भजन के बिना मनुष्य का जीवन निरर्थक है.. मनुष्य का कल्याण बिना भगवान की भक्ति के संभव नहीं है। कथावाचक ने कहा कि अपने जीवन को धन्य करने के लिए हमेशा भगवान का गुणगान एवं संकीर्तन करना चाहिए। क्षेत्र के ग्रामीण रामबाबू देशवाल ने बताया कि राम कथा का आयोजन गांव के सभी भक्तों तथा आसपास के भक्तजनों के सहयोग से किया जा रहा है.. जिसमें सुबह नियमित संकीर्तन सहित यज्ञ आदि कार्य किए जाते हैं.. तदोपरांत दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाता है.. जिसमें क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राम कथा सुनने का आवाह्न किया जा रहा है…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!