कथारा क्षेत्र में जियोलॉजिकल सर्वे हेतु ड्रिलिंग कार्य शुरू, प्रभावी खनन का मार्ग होगा प्रशस्त।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा क्षेत्र में जियोलॉजिकल सर्वे हेतु ड्रिलिंग कार्य शुरू, प्रभावी खनन का मार्ग होगा प्रशस्त।

bok

बोकारो : 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को सीएमपीडीआई मुख्यालय रांची के तत्वावधान में बोकारो जिला के कथारा क्षेत्र में जियोलॉजिकल सर्वे के तहत ड्रिलिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कोयला सीम की मोटाई, गहराई एवं गुणवत्ता का वैज्ञानिक आकलन करना है, ताकि भविष्य में यहां प्रभावी एवं सुनियोजित खनन कार्य प्रारंभ किया जा सके। बताया गया कि इस ड्रिलिंग कार्य के माध्यम से भूमिगत कोयला भंडार की सटीक जानकारी एकत्र की जाएगी, जिससे खनन की व्यवहार्यता और योजना निर्माण में सहायता मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के सर्वे से न केवल संसाधनों का सही आकलन होता है, बल्कि सुरक्षित और आर्थिक दृष्टिकोण से खनन को भी बढ़ावा मिलता है। इस कार्य का संचालन ऑफिसर इंचार्ज अंकित गुड़िया एवं इंचार्ज सोनु कुमार रवि के नेतृत्व में किया जा रहा है। वहीं, रिग मैन रामराज नोनिया एवं तलवा मांझी की देखरेख में ड्रिलिंग प्रक्रिया को सुचारू रूप से अंजाम दिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सर्वे के सफल निष्पादन के बाद क्षेत्र में खनन गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!