बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
ढ़ोरी क्षेत्र में कार्यस्थल पर विश्व सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम।
कार्यस्थल पर स्वस्थ रहकर सुरक्षित कार्यशैली अपनाए–जीएम रंजय सिंहा

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड क्षेत्र के सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एस डीओसीएम एक्साभेशन परिसर में 28 अप्रैल मंगलवार को विश्व कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महा प्रबंधक कार्यालय मे जीएम रंजय कुमार सिंहा, एएडीओसीएम के 12 नंबर मे पीओ राजीव कुमार सिंह, एसडीओसीएम परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रकाश र्और ढ़ोरी खास के पीओ आर एन सिंह ने 7-8 इन्कालीन मे झंडोत्तोलन कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सेफ्टी ऑफि सर आर एन सिंह ने कोयला कर्मियों को सुरक्षा मानको के पालन के लिए शपथ दिलाई।यहां जीएम रंजय कुमार सिंहा,पीओ राजीव कुमार सिंह, पीओ शैलेश प्रसाद ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आई एलओ) के आदेश पर प्रस्तावित 28 अप्रैल को वर्ल्ड सेफ्टी और डे हेल्थ दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें काम के दौरान सुरक्षा मनको का सख्ती से पालन करने के साथ -साथ अपने स्वास्थ्य के लिए भी सजक रहना चाहिए। कहा कि कार्यस्थल पर स्वस्थ रहकर सुरक्षित कार्यशैली अपनाए। जीएम ने सुरक्षा के साथ बेहतर कार्य करने वाले दर्जनो कामगार को कप देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ सुरक्षा वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर एसओ एसएक्स यू के पासवान,मैनेजर राजीव कुमार,मुन्नी नाथ सिंह,अधिकारी ए के तिवारी,एसओसी संतीश सिंहा,इन्जीनियर राम लखन, सहायक अंभियता बिट्टू सिंह,सहित यूनि यन प्रतिनिधि हीरालाल रवि दास,विनय सिंह, हरखलाल महतो,रामाशंकर सिंह, मनोज कुमार राय, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बबन रजक,यमुना प्रसाद नोनिया, सुदर्शन सेन, मनीष दूबे, अरुण कुमार,अमरेंद्र कुमार, एन के वर्मा, उमेश शर्मा,आनंद विश्वकर्मा,सुजाता देवी, वीणा कुमारी,पारस मंडल, अभिषेक कुमार,अनिमेष कुमार, महतो,सपन मांझी, श्याम सुंदर प्रसाद, रमन श्री वास्तव, रवि साहनी,सुशील सिंह, नरेश महतो, शंकर प्रसाद, कामदेव मांझी आदि दर्जनो काम गार उपस्थित थे।