कथारा बांध में ट्रांसफार्मर फुंका, नए ट्रांसफार्मर से बिजली बहाल।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट 

 

कथारा बांध में ट्रांसफार्मर फुंका, नए ट्रांसफार्मर से बिजली बहाल।

bo

बोकारो जिला के कथारा बांध पंचायत स्थित आईबीएम कॉलोनी में लगा 300 केवीए का ट्रांसफार्मर 23 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे अचानक फुंक गया, जिससे क्षेत्र के कई टोले अंधेरे में डूब गए। ट्रांसफार्मर खराब होने से बांध पंचायत,कमल टोला,सरौना टोला,केंदुआ टोला, पिपरा टोला,मरैया टोला,कटलवा, गजार, मोदी गढ़ा सहित लगभग 1500 की आबादी को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंचायत सदस्य चंद्रदेव यादव, मिथलेश रजवार, राज कुमार, रविन्द्र यादव व दिनेश यादव ने बताया कि अचानक बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पानी की समस्या के साथ-साथ रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। उन्होंने बताया कि रविवार को सीसीएल प्रबंधन द्वारा एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन चार्ज करते ही वह भी फुंक गया,जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्रवासियों में बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। मंगलवार को सीसीएल प्रबंधन द्वारा पुनः दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया।कथारा कोलयरी के ई एंड एम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि नए ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल ट्रांसफार्मर सही तरीके से कार्य कर रहा है।बिजली बहाल होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है,हालांकि बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या को लेकर लोगों में अब भी चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!