बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
कसमार पुलिस की तत्परता : सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस कर खोया मोबाइल बरामद, मंटु राम महतो को सौपा
बोकारो जिला के कसमार पुलिस ने साइबर तकनीक का उपयोग कर एक बड़ी सफलता हासिल की है कसमार थाना क्षेत्र के ग्राम लोधकियारी निवासी मंटु राम महतो (पिता स्वर्गीय अयोध्या महतो) का बीते दिनों मोबाईल खो गया था। थाना प्रभारी के प्रयास से उक्त मोबाईल को बरामद कर सौंप दिया गया जानकारी देते हुए कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि खोया हुआ मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया बरामदगी के बाद मोबाइल को सुरक्षित रूप से मंटु राम महतो को सुपुर्द कर दिया गया थाना प्रभारी ने कहा कि यह कार्रवाई साइबर तत्परता और प्रशासनिक सफलता का सराहनीय उदाहरण है इससे आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होती है इधर मोबाईल मिलने के बाद मंटु राम महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी कुंदन कुमार को साधुवाद दिया उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनका कीमती मोबाइल वापस मिल गया