देवीदास बने मुख्य चुनाव आयुक्त।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

देवीदास बने मुख्य चुनाव आयुक्त।

बोकारो जिला के फूसरो मे युवा व्यवसाई संघ फुसरो का संरक्षकों की एक अहम बैठक संघ कार्यकाल में हुआ। जिसमें वर्त मान पदाधिकारी ने दो वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा संरक्षक मंडली को सौंपा पदाधिकारी ने अपने आय में कुल 190230 रुपया दिखाया। वही खर्च के रूप में 175684 दिखाया ओर कुल बचत 14546 दिखाते हुए बचे हुए पैसे संरक्षक मंडली को सौंप दिया। संरक्षक मंडली ने बताया अब चुनाव होने तक अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष का संघ कार्यकाल के सभी दायित्व से मुक्त किया गया है। संघ के स्टाफ भी अब संरक्षक मंडली के निर्देश पर कार्य करेंगे अब चुनाव पदाधिकारी के बिना निर्देश कोई सदस्यता शुल्क का रशीद नहीं काटा जाएगा। बचे हुए सारे सदस्यता शुल्क रसीद को संरक्षक मंडली ने अपने अधीन ले लिया है। चुनाव के संचालन हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष देवी दास को संरक्षक मंडली ने सर्व सम्मति से जल्द चुनाव हेतु पुनः एक बैठक 12 मई को रखा गया है। जिसमें जल्द चुनाव हेतु निर्णय लिए जाएंगे. बैठक में संरक्षक मंडली के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!