बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
जरीडीह पुलिस की तत्परता CEIR पोर्टल से ट्रेस कर खोया तीन मोबाइल बरामद.. मालिकों को सोपें
बोकारो जिला के जरीडीह थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने CEIR पोर्ट ल की मदद से तीन लोगों के खोए हुए मोबाइल ट्रेस कर बरामद कर लिए जरीडीह थाना क्षेत्र के निवासी .हर्ष कुमार, रामकुमार साह एवं बबलू दिगार का बीते दिनों मोबाइल खो गया था…थाना प्रभारी जरीडीह के प्रयास से तीन मोबाइल को बरामद कर मालिकों को सौंप दिया गया. जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो ने जानकारी देते हुए क्षेत्र की जनता से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल नजदीकी थाने में इसकी लिखित सूचना दें ताकि CEIR पोर्टल में अनिवार्य डाटा अपलोड कर चोरी या गुम हुए फोन को ब्लॉक किया जा सके और पुलिस उसे आसानी से ट्रैक कर सके. इससे पुलिस उसे आसानी से ट्रैक कर बरामद कर लेती है,खोये मोबाइल वापस पाकर खुश हुए तिनों नागरिकों ने जरीडीह पुलिस की कार्यकुशलता एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की और आभार प्रकट किया….