दिल्ली विश्वविद्यालय में चमका धौलपुर जिले का सितारा,लव सिंह राठौड़ बने कॉलेज टॉपर।
राजाखेड़ा।दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री अरविंद महाविद्यालय में सोमवार 27 अप्रैल 2026 को आयोजित 54वें वार्षिक उत्सव समारोह में राजाखेड़ा के छात्र लव सिंह राठौड़ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। समारोह का आयोजन NCUI ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस विवेक चौधरी उपस्थित रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. समीर आनंद एवं सम्मानित अतिथि के रूप में प्रो. अभिषेक टंडन मौजूद रहे।समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने की।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया,जिसमें इतिहास विभाग के छात्र लव सिंह राठौड़ विशेष आकर्षण रहे।उन्होंने बीए तृतीय वर्ष में 8.82 CGPA प्राप्त कर महाविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए सर्वोच्च प्रथम स्थान प्राप्त किया।उनकी उपलब्धि पर सभागार तालियों से गूंज उठा।लव सिंह राठौड़ वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा नियुक्त यूजीसी छात्र राजदूत के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल निभा रहे हैं।पूर्व में वे इतिहास विभाग अध्यक्ष एवं करियर एवं परामर्श समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही पूर्व में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व सांस्कृतिक अध्यक्ष भी रहे हैं।तथा वर्तमान में मुख्य सलाहकार के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रामज्ञान और माता,दादी तथा मार्गदर्शक बड़े भाई के समान डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. चाँदनी सेनगुप्ता को दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षकों का विश्वास,निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार है।
लव सिंह राठौड़ की यह उपलब्धि राजाखेड़ा क्षेत्र सहित ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर