ग्राम रथ अभियान से सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: नीरजा शर्मा

ग्राम रथ अभियान से सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: नीरजा शर्मा

राजाखेड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए चलाई गई ग्राम रथ अभियान योजना का रथ शनिवार को राजाखेड़ा क्षेत्र के विनतीपुरा व कैलाशपुरा पहुंचा जहां भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा एवं मनियां तहसीलदार जगवीर बेनीवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों द्वारा ग्राम रथ का भव्य स्वागत, किया गया।

 

राजाखेड़ा क्षेत्र के विनतीपुरा एवं कैलाश पुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार का उद्देश्य योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।शर्मा ने कहा कि राजाखेड़ा क्षेत्र के किसान भाइयों को भी खेती के पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक एवं तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए खेती करने को आग्रह किया एवं कहा कि भजनलाल सरकार किसानों के हित के लिए सदैव तत्पर हैं साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ किसानों के साथ धोखा किया है वो सिर्फ छल कपट की राजनीति करते हैं इस दौरान वीडियो के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा रथ का विधिवत स्वागत किया गया,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे इस दौरान केदार पोसवाल पोसवाल,मनियां मंडल अध्यक्ष रामावतार त्यागी,के के शर्मा,रामू सिकरवार,विशंभर सिकरवार, बनवारी सिकरवार,सौदान सिंह,हेमंत शर्मा,लक्ष्मण परमार,भूरी सिंह कोली, सुआराम कुशवाह, नत्थी सिंह कुशवाह,रामभरोसी जाटव, फेरन सिंह जाटव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!