शिशुपाल पर्वत से युवक-युवती ने कूदकर दी जान

महासमुन्द/ सरायपाली/ सांकरा
खगेश साहू
मो.9399359619

शिशुपाल पर्वत से युवक-युवती ने कूदकर दी जान

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत शिशुपाल पर्वत से एक युवक-युवती के कूदकर जान देने की घटना सामने आ रही है.

मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती दोनों सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारीकपाली के निवासी बताये जा रहे हैं. युवक का नाम दिलेश साहू जबकि युवती का नाम कोमल बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है दोनों युवक-युवती 2 अप्रैल को दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच अपने घर से निकले थे. इसके बाद शिशुपाल पर्वत पहुंचकर अपने परिजनों को बताया कि यहाँ से हम कूदकर जान देने वाले हैं.इस बात की जानकारी जब इनके परिजनों को मिली तो कल शाम करीब 6 बजे को शिशुपाल पर्वत पहुंचे, जहाँ पर्वत के समीप उन्हें मोटरसायकल पड़ी मिली.

इसके बाद परिजन देर रात करीब 12 बजे तक युवक-युवती को ढूंढने का प्रयास किये लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिलीयुवक अपने माता-पिता का एक लौता लड़का बताया जा रहा है, हलाकि इनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट चुकी है.

आपको बता दें कि शिशुपाल पर्वत से आये इस तरह की घटना सामने आती है, जो हैरान करने वाली होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!