बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
SP का औचक निरीक्षण: नीट परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, 5 थानों में पहुंचे, लंबित कांडों के निष्पादन के निर्देश

बोकारो:पुलिस अधीक्षक नाथू लाल मीणा ने रविवार को जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही नीट परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया।एसपी ने बीएस सिटी,पिंडराजोरा, पेटरवार,कसमार और जरीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की।एसपी मीणा ने उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता की समस्याओं का त्वरित और विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी लंबित कांडों,वारंट, इश्तेहार और कुर्की का ससमय निष्पादन करने को कहा। पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश भी दिए गए।एसपी ने प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। साथ ही नीट परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए एसपी ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा और चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।