बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना–डाॅक्टर सुरेंद्र सिंह।
बोकारो जिला के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कुमार मेडिकल एंड क्लीनिक मे 30 वर्ष से अधिक आयु के सैकड़ो पुरुषों और महिलाओं के लिए डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की गई. इसके साथ ही लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया। डाॅक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो संसाधनों की कमी या जान कारी के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते हैं. कहा कि समय रहते जांच होने से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है और गंभीर जटिल ताओं से बचा जा सकता है.इस तरह निःशुल्क कैंप से जनता में स्वास्थ्य के प्रति जाग रूकता भी बढ़ेगी. शिविर मे डाॅक्टर भूषण यादव, डाॅक्टर भागीरथ महतो,मजदूर नेता गणेश मल्लाह, झब्बू तिवारी, योगेश तिवारी, राकेश सिंह, दीपक दूबे, सेलवन राज, सीता देवी, राज कुमारी अग्रवाल आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। कैम्प को सफल करने मे पैथोलॉजी संजीव कुमार, सहित नेहा कुमारी, अजीत कुमार रजक, अभिजीत कुमार, बंटी कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।