ढ़ोरी खास में पूर्व पीओ को दी गई भावभीनी विदाई, नए पीओ का स्वागत।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

ढ़ोरी खास में पूर्व पीओ को दी गई भावभीनी
विदाई, नए पीओ का स्वागत।

 

बोकारो जिला के इनमोसा खास ढ़ोरी शाखा के द्वारा ढोरी खास परियोजना पदा धिकारी रवींद्र नारायण सिंह के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन सेन्ट्रल कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब मे रविवार हुई। इस अवसर पर उपस्थित इनमोसा के पदाधिकारियों ने इस अवसर नए परियोजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के स्वागत के साथ पूर्व परियोजना पदा धिकारी रवींद्र नारायण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। नये पीओ मृत्युंजय कुमार का स्वागत बुके देकर किया गया। पूर्व परियोजना पदाधिकारी आर एन सिंह को माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित इनमौसा के एरिया अध्यक्ष तुलसी महतो,शाखा अध्यक्ष हीरालाल रविदास व शाखा सचिव रामा शंकर सिंह ने पीओ रवींद्र नारायण सिंह के कार्य काल और अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें हमेशा याद रखने की बात कही। वहीं रवींद्र नारायण सिंह ने सभी कर्म चारियों को परियोजना के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। मौके पर सुदर्शन सेन, तुलाडी कुमार दास,अरजनिश बेदिया,श्यामा पद बाउरी, कुमार मानदेव,पंकज कुमार, पिन्टू कुमार, त्रिलोचन गोप,धनश्याम सिंह, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!