चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778
शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के उत्थान का सशक्त उपकरण — तारासिंह कंवर
मेधावी छात्र – छात्राओं का हुआ सम्मान
kor
कोरबा(सरगबुंदिया ) उक्ताशय के उदगार सेवानिवृत्त प्राचार्य तारासिंह कंवर ने सरगबुंदिया में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा – शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं , बल्कि समाज के उत्थान का सशक्त उपकरण है। उन्होंने कहा कि हर छात्र नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी से आगे बढ़ने चाहिए।
कोरबा जिले के 10 वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन बीमा सेवा केन्द्र सरगबुंदिया के उत्कृष्ट बीमा अभिकर्ता मनोज कुमार गुप्ता ने मेधावी छात्र छात्राओं का स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा सर्वोपरि है, शिक्षा व्यक्ति को आत्मविश्वास, विवेक और कौशल प्रदान करती है, जो सफलता के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर संवर्धन बालक छात्रावास बरपाली के संचालक सनत रजक ने कहा कि विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचने की बात कही। वरिष्ट पत्रकार जी. डी. मिश्रा ने भी मेधावी छात्र छात्राओं को संबोधित किया।
सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों में खुशी देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली, पुष्पेंद्र कश्यप तुषार बरेठ, शासकीय उच्चतर विद्यालय सनडैल , पुरनेश डहरिया शासकीय उच्चतर विद्यालय गोंढ़ही, नितीन कुमार, कु. लावन्या, कु. संध्या कश्यप,हिमेश, आशुतोष हलवाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक पी एम श्री विद्यालय तिलकेजा, मनु राठिया, कु. प्राची केवट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के पालक ,अभिभावको को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में मोहन लाल यादव, एस कुमार श्रीमती वृंदा ,विनीता गुप्ता सुखीराम कश्यप का योगदान रहा।