ग्राम रथ अभियान राज सरकार की योजनाओं का गांव गांव जाकर कर रहा प्रचार प्रसार
राजाखेड़ा/ धौलपुर राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए चलाए गए ग्राम रथ अभियान योजना का रथ सोमवार को राजाखेड़ा क्षेत्र के शाहपुरा पहुंचा जहां भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों द्वारा ग्राम रथ का भव्य स्वागत, किया गया।

r
राजाखेड़ा क्षेत्र के शाहपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार का उद्देश्य योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शर्मा ने कहा कि राजाखेड़ा क्षेत्र के किसान भाइयों को भी खेती के पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक एवं तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए खेती करने को आग्रह किया एवं कहा कि भजनलाल सरकार किसानों के हित के लिए सदैव तत्पर हैं।
साथ ही यात्रा के दौरान भाजपा नेत्री ने बंगाल चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस दौरान वीडियो के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा रथ का विधिवत स्वागत किया गया,
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे इस दौरान राजू कुशवाह, रामवीर कुशवाह, मुन्नालाल कुशवाह, रामदास, जलसिंह, दौजीराम, बदन सिंह, ठाकुर अतर सिंह, ठाकुर श्याम सुंदर, दलवीर, अशोक, सतवीर, मुकेश, विजेंद्र, रामदत, रामसेवक मुद्गल,राजकुमार सिकरवार एवं रमेश सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर