बोकारो समाहरणालय में 10 दिव्यांगों को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, डीसी बोले- आत्मनिर्भर बनेगा जीवन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
*
बोकारो समाहरणालय में 10 दिव्यांगों को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, डीसी बोले- आत्मनिर्भर बनेगा जीवन

बोकारो: समाहरणालय परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने बीसीसीएल के सीएसआर मद के सहयोग से जिले के 10 चयनित दिव्यांग लाभार्थियों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया।आवागमन होगा आसान, जुड़ेंगे मुख्यधारा से’: डीसी
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आधुनिक ट्राईसाइकिल उनके दैनिक जीवन और आवागमन को आसान बनाएगी। इससे वे बिना किसी पर निर्भर हुए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे। डीसी ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सीएसआर के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में अहम भूमिका निभा रही कंपनियों की सराहना की।कार्यक्रम जारी रखने का भरोसा:उपायुक्त ने आगे भी इस तरह के वितरण कार्यक्रमों को जारी रखने का भरोसा दिया, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!