बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सीआईएसएफ का कोयला माफिया पर कड़ा प्रहारः ओटो समेत 2.5 टन अवैध कोयला जब्त बेरमो में हड़कंप

बोकारो जिला के बेरमो में क्षेत्र के अवैध कोयला खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है इसको लेकर कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बेरमो क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई की है आज 5 मई 2026 मंगलवार को छापेमारी कर सीआईएसएफ ने ऑटो समेत2.5 टन अवैध कोयला जप्त किया, सीआईएसएफ युनिट सीसीएल करगली के कमाण्डेंट श्री राज प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाए जा रहे नियमित गश्ती एवं छापामारी अभियान के तहत कोयला तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। गोपनीय सूत्रों से ज्ञात हुुुुुुआ कि कोयला तस्कर अब साइकिल एवं मोटरसाइकिल के बजाय अन्य माध्यमों का उपयोग कर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना टीम ने ढोरी एरिया के एनसीपी चेक पोस्ट एवं दीनदयाल चैक एरिया के मध्य एक कोयला लदा ओटो (पंजीयन संख्या JH 09AD 9349) को जब्त किया। उक्त वाहन को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु बेरमो पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, बोकारो एवं करगली क्षेत्र अंतर्गत करगली रेलवे साइडिंग में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में लगभग 2.100 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जिसे सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ द्वारा कोयला चोरी एवं तस्करी पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा इस अवैध गतिविधि में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। इन अभियानों के कारण कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पस्ट किया है अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह के छापेमारी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी विभाग नेस्प शब्दों में कहां है की अवैध कोयला खनन और परिवहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है से किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए बेरमो क्षेत्र में लगातार जांच अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन या पुलिस को दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके, इस सफल अभियान में निरीक्षक एस.आर. नायक, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, अमित कुमार, आरक्षक बासुदेव पेगु, महिला आरक्षक पूजा कुमारी सहित अन्य बल सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।