6 मई से 5 दिनों तक बंद रहेगा तेनुघाट-बोकारो नहर, मरम्मत कार्य शुरू, जलापूर्ति बाधित

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

6 मई से 5 दिनों तक बंद रहेगा तेनुघाट-बोकारो नहर, मरम्मत कार्य शुरू, जलापूर्ति बाधित

 

 

बोकारो जिला के तेनुघाट-बोकारो नहर की मरम्मत के लिए 6 मई दिन बुधवार से पांच दिनों तक नहर को बंद किया गया है।जर्जर नहर की मरम्मत के कारण तेनुघाट सहित नहर से सटे सभी पंचायतों में पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।बोकारो स्टील सिटी में भी पानी की किल्लत संभव:
तेनुघाट -बोकारो नहर को बोकारो स्टील सिटी की लाइफ लाइन कहा जाता है। नहर बंद होने के कारण संपूर्ण बोकारो में भी पानी की किल्लत हो सकती है।कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी:कार्यपालक अभियंता रणजीत कुजूर ने बताया कि नहर की जर्जर अवस्था के कारण मरम्मत कार्य किया जा रहा है। अगले आदेश तक, यानी मरम्मत कार्य समाप्त होने तक नहर बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!