महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान तेज — महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग

जयपुर 6 मई 2026

महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान तेज — महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग

 

जयपुर। देशभर में चल रहे महिला कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान के तहत आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय में महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने किया…इस अवसर पर PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महिलाओं को लंबे समय से उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण बिल को बिना किसी देरी के लागू करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि अब और इंतजार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 543 सीटों में से ही महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए..प्रदेश महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे धरातल पर लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से देशभर की महिलाओं की आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जा रही है और महिला कांग्रेस इस मांग को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक स्वर में महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!