सीसीएल प्रबंधन आरओएम कोयला लोडिंग मे मजदूरो को मिले काम।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सीसीएल प्रबंधन आरओएम कोयला लोडिंग मे मजदूरो को मिले काम।

 

बोकारो जिला के सीसीएल ढोरी एरिया के अंतर्गत एएडीओसीएम (अमलो) आरओएम कोयला लोडिंग मे मजदूरो को मिले काम को लेकर अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बैनर तले जीएम और पीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अघ्यक्ष राजन साव ने कहा लोकल सेल में शुरू से जो मजदूरों को हक और अधिकार मिला है, उन अधिकारों को प्रबंधन खत्म करने की कोशिश कर रही है। लदाई मजदूरो की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी। गुरुवार को एक दिन सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। सात दिन के अंदर हमारी मांगो पर प्रबंधन सकारात्मक पहल नही करती है तो प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा। असंगठित मजदूर के अध्यक्ष संतोष सिंह कहा कि ने कहा हमारी मांगों पर प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन और भी भयावह होगा। मौके पर समर सिंह, सत्येंद्र सिंह, संतु ठाकुर, बिनय दूबे,अशोक मिश्रा शंभू यादव,अमित सिंह,हरिशंकर सिंह, आशीष मिश्रा,हुमायूं खान,बिरेंद्र साव,गुडडु मंडल, पवन सिंह,पहलाद भगत, जे एन सिंह,भागीरथ मिश्रा, राॅकी महतो, जगदीश महतो, रोबिन मिश्रा ,पिंटू महतो ,पुनेश्वर महतो, राज कुमार जोशी, शिव लाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!