बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सीआईएसएफ का कोयला तस्कर पर बड़ा प्रहार। 4.615 टन अवैध कोयला एवं 04 मोटरसाइकिल किया जब्त बेरमो मे मचा हड़कंप
bo
बोकारो जिला के बेरमो में क्षेत्र के अवैध कोयला खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है को लेकर कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बेरमो क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई की है आज 6 मई 2026 बुधवार को सीआईएसएफ द्वारा कोयला तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ढ़ोरी, बोकारो एवं करगली क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 4.615 टन अवैध कोयला एवं 04 मोटरसाइकिले (पंजीयन संख्या जेएच 09एके 2180, जेएच 09एफ 4146 एवं दो का पंजीयन संख्या अंकित नहीं) जब्त की गईं। सीसीएल करगली इकाई के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ढ़ोरी एरिया के अमलो वर्कशाॅप, ढ़ोरी चेक पोस्ट व कारीपानी कोल डंप एरिया से कोयला तस्कर द्वारा उपयोग की जाने वाली 04 मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था में बरामद किया गया। बरामद मोटरसाईकिल में से 03 बेरमो पुलिस व 01 चंद्रपुरा पुलिस स्टेशन को सुपूर्द किया गया। इसके अतिरिक्त बोकारो एवं करगली क्षेत्र में केएपपी स्टोर व प्रदीप होटल के मध्य तथा कारो एक्सकैवेशन के पीछे एरिया में कोयला तस्कर द्वारा जगह-जगह एकत्रित कर रखे 4.615 टन अवैध कोयला जब्त कर सीसीएल प्रबंधन को सुपूर्द किया गया। सीआईएसएफ द्वारा अवैध कोयला भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस दिशा में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बल के जवान कोयला चोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। गोपनीय सूत्रों के अनुसार, तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष रूप से चयनित जवानों की तैनाती की गई है और आगे में भी निरंतर ऐसे अभियान चलाये जाने की संभावना है। इस अभियानों के कारण कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, राहुल, प्रधान आरक्षक वंश कुमार सोनकर, त्रिनाथ कुमार, संजीव कुमार खरबार, अजीत कुमार भारती, महिला प्रधान आरक्षक कबिता महन्ता, मंशा कुमारी, आरक्षक अतुल कुमार, बासुदेव पेगु, महिपाल सिंह, एस नागाराजु, प्रमोद कुमार शर्मा, सहित अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही।