बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
गोमिया थाना में थाना दिवस का आयोजन, तीन मामलों का ऑन स्पॉट समाधान।
बोकारो जिला के गोमिया थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया अंचल से अंचल निरीक्षक कुमार चन्दन एवं गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो मौजूद रहे।थाना दिवस के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।इस दौरान कुल तीन मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जिससे फरियादियों ने राहत महसूस की। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना तथा पुलिस-प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने उपस्थित लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। वहीं अंचल निरीक्षक कुमार चन्दन ने लोगों से भूमि विवाद एवं अन्य मामलों को आपसी समझदारी और कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलझाने की बात कही।थाना दिवस में स्थानीय ग्रामीण एवं फरियादी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।