कसमार की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर आर्ट्स स्टेट टॉपर छोटी कुमारी सम्मानितकिया मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कसमार की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर आर्ट्स स्टेट टॉपर छोटी कुमारी सम्मानितकिया मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने

 

बोकारो:झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा घोषित इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा परिणाम में कसमार प्रखंड की प्रतिभाशाली छात्रा छोटी कुमारी के राज्य टॉपर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने छोटी कुमारी को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रमुख नियोती कुमारी, बेरमो एसडी ओ मुकेश मछुआ, डीईओ जगन्नाथ लोहार, डीएसई,अतुल चौबे बीडीओ नम्रता, जोशी सीओ नरेंद्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छोटी कुमारी की सफलता को कसमार एवं बोकारो जिले के लिए गौरव का विषय बताया।मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि छोटी कुमारी ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि छोटी कुमारी की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी छात्र राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।”
प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि “आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। छोटी कुमारी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।डीईओ जगन्नाथ लोहार ने कहा कि “यदि छात्र लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलती है। छोटी कुमारी ने पूरे राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तर पर टॉप करना आसान नहीं होता। छोटी कुमारी की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।” समाज सेवी ज्ञानेश जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र को मजदूर की बेटी ने राज्य में पहला स्थान ला कर जिला प्रखंड और पंचायत का नाम रोशन किया है सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!